दूरदर्शन के 10 सबसे लोकप्रिय धारावाहिक जिनके सामने OTT भी है फेल

आज OTT प्लेटफार्म ने पूरे इंटरनेट पर अपनी धाक जमा रखी है।

क्राइम, एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा हर तरह का कंटेंट हर तरह के दर्शकों के लिए मौजूद है और इसमें से कई ऐसे Tv Shows और Series है जोकि फिल्मों से भी ज्यादा लोकप्रिय हो चुके है जैसे Sacred Games, Mirzapur, Delhi Crime, Special Ops वगेरह! वगेरह!

लेकिन आज से 20-30 वर्ष पहले, एक ज़माना ऐसा भी था जब हमारा प्यारा दूरदर्शन लोगो के दिलो में बसा हुआ था।

दूरदर्शन ने ऐसे बहुत बहुत से धारावाहिक बनाए जोकि लोगो के बीच आज भी बहुत लोकप्रिय है उनमें से रामायण और महाभारत आज भी शीर्ष पर है। लेकिन इन दोनों के अलावा भी ऐसे बहुत से कार्यक्रम थे जिनके बारे में आज हम आपको बताएंगे।

आज हम आपके लिए दूरदर्शन के 10 सबसे लोकप्रिय धारावाहिक की सूची लाए है जो OTT प्लेटफार्म के आने से बहुत पहले बनाए गए थे और आज भी कही ना कही ये लोगो के दिलों में बसे हुए हैं।

दूरदर्शन के 10 सबसे लोकप्रिय धारावाहिक:-

10. शक्तिमान (1995-2007)

शक्तिमान (1995-2007)

90 के दशक में पैदा हुए बच्चों में से शायद ही कोई ऐसा बच्चा होगा जो शक्तिमान के बारे में न जानता हो।

गोल गोल घूम कर, 8 चक्र से बना शक्तिमान हम सभी 90 के बच्चों का मनपसंद धारावाहिक था।

शक्तिमान धारावाहिक दिनकर जानी ने बनाया था।

शक्तिमान उर्फ गंगाधर का किरदार निभाने वाले अभिनेता “मुकेश खन्ना जी” सभी के दिलों में आज भी बसे हुए है।

शक्तिमान की लोकप्रियता को देखते हुए दिनकर जानी ने हुबहू एक और धारावाहिक बनाया जिसका नाम था “आर्यमान”, और वो धारावाहिक भी लोगों को, खासकर बच्चों को पसंद आया।

09. सर्कस (1989)

सर्कस (1989)

अगर आप 90 दशक में पैदा हुए हैं और आपने दूरदर्शन पे सर्कस धारावाहिक नही देखा तो आप ये साफ मान लीजिए की आपने कुछ भी नही देखा।

सर्कस धारावाहिक के मुख्य कलाकार और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान जी हैं।

जी हां आपने सही सुना, जब शाहरुख खान साहब अपने करियर की शुरुआत में थे तब उन्होंने सर्कस धारावाहिक में काम किया था।

इससे पहले, SRK जी ने अपने टीवी करियर की शुरआत फौजी धारावाहिक से शुरू करी थी।

आज पूरी दुनिया SRK साहब की दीवानी है लेकिन उनको शुरुआती लोकप्रियता इन्ही धारवाहिकों से मिली थी।

08. उड़ान (1989-1991)

उड़ान (1989-1991)

साल 1989 में आई उड़ान दूरदर्शन की 30 एपिसोड की बनाई हुई धारावाहिक हैं।

इस धारावाहिक के मुख्य कलाकार कांता चौधरी, शेखर कपूर और विक्रम गोखले हैं।

कांता चौधरी जी ने ही इस धारावाहिक का निर्देशन भी किया हैं।

यह धारावाहिक कंचन सिंह (कांता चौधरी) के सामाजिक संघर्ष और अपने आईपीएस बनने के सपने को पूरा करने में आती कठिनायों को पार कर कामयाबी के शिखर तक पहुंचने के अटूट जुनून को दर्शाता है।

उड़ान धारावाहिक वाकई में दूरदर्शन द्वारा बनाई गई उन खास धारावाहिकों में से है जो सही रूप में महिला सशक्तीकरण को दर्शाता हैं।

07. हम लोग (1984)

हम लोग (1984)

1984 में आई हम लोग धारावाहिक की कहानी मध्यमवर्ग परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी को व्यक्त करती हैं।

यह शो दूरदर्शन के उन खास शोज़ में से एक है जो दूरदर्शन पर आते ही लोगों के दिलों में बस गए थे।

इसके पीछे का मुख्य कारण है भारत की बहुत बड़ी आबादी जो की मध्यम वर्ग होने के कारण अपने आप को इस धारावाहिक से जुड़ाओ महसूस करती थी।

इस धारावाहिक के मुख्य कलाकार विनोद नागपाल, जयश्री अरोड़ा, सीमा भार्गव थे।

इस धारावाहिक के कुल 154 एपिसोड थे।

06. देख भाई देख (1993-94)

देख भाई देख (1993-94)

धारावाहिक देख भाई देख दूरदर्शन की सबसे बेहतरीन कॉमेडी धारवाहिको में से एक हैं जिसमे शेखर सुमन, फरीदा जलाल, नवीन निश्चल जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है।

इस धारावाहिक के कुल 66 एपिसोड बनाए गए थे। इस धारावाहिक का निर्देशन किया था आनंद महींद्रु जी ने।

05. मालगुड़ी डेज़ (1986)

मालगुड़ी डेज़ (1986)

प्रसिद्ध लेखक आर.के नारायण द्वारा लिखी गई मालगुड़ी डेज़ लघु कहानियों का एक संग्रह है, जिसे 1943 में इंडियन थॉट पब्लिकेशंस ने प्रकाशित किया था।

उन्हीं लघु कहानियों पर आधारित दूरदर्शन ने धारावाहिक मालगुड़ी डेज को बनाया।

मालगुड़ी डेज धारावाहिक का निर्देशन शंकर नाग और कविता लंकेश जी ने किया था जो उस समय के बहुत उम्दा दूरदर्शन निर्देशक थे।

मालगुड़ी डेज़ “मालगुड़ी” नामक काल्पनिक गांव में होने वाली कहानियों को दर्शाता हैं। मालगुड़ी डेज़ की कहानियां किसी छुपे हुए खजाने से कम नहीं हैं।

90 के दशक में पैदा होने का शायद ये सबसे खुशनुमा पल हैं की हमे बचपन में मालगुड़ी डेज़ दूरदर्शन पे देखने को नसीब हुआ।

राजम, स्वामी और उसके दोस्त, जगन हलवाई जैसे अनेकों मालगुड़ी के किरदार एवं कहानियां आज भी हमारे दिल में बसे हुए है।

इन सभी धारावाहिकों में से सबसे ज्यादा अगर मेरे कोई दिल के करीब है तो वो यही धारावाहिक हैं।

04. बुनियाद (1986)

बुनियाद (1986)

धारावाहिक बुनियाद पहली बार 1986 में दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था।

तब से ही लोग इस धारावाहिक को पसंद करने लगे और आज भी लोग इस धारावाहिक को भूले नहीं हैं।

हाल ही कोविड के समय दूरदर्शन पे यह धारावाहिक वापस से शुरू किया गया था।

टीवी पर वापस इस धारावाहिक को देख लोगों को अपने बीते वक्त के दिन याद आ गये।

इस धारावाहिक की कहानी मूल रूप से मास्टर हवेलीराम की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमती है जोकि आजादी के ज़माने के स्वतंत्रता सेनानी थे।

उनका परिवार बिचोलीवाली गली, लाहौर में बसे होते हैं लेकिन बटवारे के बाद मजबूरन उन्हें अपना सबकुछ छोड़कर भारत आना पड़ता है जहां वह पुराने किले, दिल्ली के आस पास बसते है।

मूलरूप से बुनियाद धारावाहिक, भारत के विभाजन के वक्त उत्पन हुई स्थिति को दर्शाता हैं, और साथ ही साथ आम इंसान के हालात और संघर्ष को भी दर्शाता हैं।

मास्टर हवेलीराम का किरदार निभाया है आलोक नाथ जी ने। वह कसम से इस धारावाहिक की जान हैं।

03. व्योमकेश बख्शी (1993)

ब्योमकेश बक्शी (1993)

जिस तरह पूरी दुनिया में जासूस शेरलॉक होम्स लोकप्रिय है ठीक उसी तरह भारत के सबसे प्रसिद्ध जासूस है ब्योमकेश बक्शी।

ब्योमकेश बक्शी दूरदर्शन की सबसे प्रसिद्ध क्राइम मिस्ट्री ड्रामा धारावाहिक हैं।

धारावाहिक में मुख्य किरदार निभाया है राजित कपूर, के. के रैना और सुकन्या कुमार जी ने।

इस धारावाहिक के कुल 34 एपिसोड है।

इसका निर्देशन बसु चटर्जी साहब ने किया हैं। औपनिवेशिक बंगाल की पृष्ठभूमि पे आधारित, ब्योमकेश बक्शी धारावाहिक की कहानी शरदेंदु बंधोपाध्या जी के उपन्यास (समान शीर्षक) पे आधारित हैं।

इस धारावाहिक के एपिसोड एक से बढ़कर एक है और कहानी को रोमांच और रहस्य से भर देते है।

इसमें कोई शक नही की ये दूरदर्शन द्वारा बनाई गई सबसे बढ़िया धारावाहिकों में से एक हैं।

02. अलिफ लैला (1997-2002)

अलिफ लैला (1997-2002)

धारावाहिक अलिफ लैला की कहानी जादू पर आधारित है और एक से एक एपिसोड रोमांच और रहस्यों से भरपूर हैं।

इस धारावाहिक की कहानी अरब की लोकप्रिय कहानी 1001 रात पर आधारित है। जिसमें “सिनबाद”, अली बाबा और 40 चोर, अलादिन का चिराग जैसी विभिन्न लोकप्रिय कहानियां भी शामिल हैं।

इस धारावाहिक के एपिसोड इतने लाजवाब हैं की एपिसोड खत्म होने के बावजूद थोड़ा और देखने की इच्छा हमेशा मन में बनी रहेगी।

शुरू होने वाला गाना भी बहूत लाजवाब था।

धारावाहिक की अभिनेत्री दामिनी कनवाल और सीमा कनवाल जी को कोई कैसे भूल सकता है।

यह धारावाहिक आनंद सागर और प्रेम सागर ने “रामानंद सागर फ़िल्म” के साथ मिलकर बनाया था।

रामायण, महाभारत और श्री कृष्ण बनाने के बाद ये उनके द्वारा बनाया गया चौथा धारावाहिक था जिसमें स्पेशल इफेक्ट्स दृश्यों का इस्तेमाल किया गया था।

धारावाहिक देखते समय आपका ध्यान उस ज़माने में इस्तेमाल किए गए स्पेशल इफैक्ट्स के दृश्यों पर जरूर जायेगा।

यह सारी विशेषताएं ही अलिफ लैला को दूरदर्शन की सबसे शानदार धारावाहिकों में से एक बनाती हैं।

01. श्रीमान श्रीमती (1994)

धारावाहिक श्रीमान श्रीमती (1994)

श्रीमान श्रीमती 1994 में बनी दूरदर्शन की सबसे लोकप्रिय धारावाहिक हैं।

यह वह समय था जब दूरदर्शन की लोकप्रियता देश के चारों ओर फ़ैल चुकी थी और केबल नेटवर्क का प्रचलन भी शुरुआती दौर में था।

बाज़ार में अपनी लोकप्रियता को और मजबूत बनाने के लिए दूरदर्शन ने प्राइवेट नेटवर्क के सहयोग से एक प्रतिदिन चलने वाला धारावाहिक (daily soap) बनाया जिसको नाम दिया गया “श्रीमान श्रीमती”।

यह धारावाहिक अभिनीत किरदारों की रोजमर्रा के जीवन में होने वाली चीजों को हास्पद रूप से प्रस्तुत करता हैं।

धारावाहिक के लॉन्च होते ही यह सभी लोगो का पसंदीदा धारावाहिक हो गया।

धारावाहिक के मुख्य कलाकार है: जतिन कनकिया, राकेश बेदी, अर्चना पूरन सिंह और रीमा लागू।

धारावाहिक के निर्देशक हैं: राजन वाघधारे। यह धारावाहिक आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ हैं।

इस धारावाहिक की लोकप्रियता देखते हुए इसके कॉपीराइट धारकों ने इसका एक नया संस्करण बनाया हैं जिसे आज हम “भाभीजी घर पर हैं” के नाम से भी जानते हैं।

अब तो आप समझ ही गए होंगे की यह धारावाहिक क्यों भारत का सबसे लोकप्रिय धारावाहिक रहा।

मुझे बहुत खुशी हुई की आप मेरे साथ यहां तक बने रहे, और भी ढेर सारी फ़िल्म और टीवी संबंधी जानकारी पाने के लिए कमेंट करे और moviemartini के नोटिफिकेशन पाएं।

और पढ़ें:

Leave a Comment